फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fog increased with cold

Azamgarh News: ठंड के साथ ही बढ़ा कोहरे का प्रकोप

Thu, 28 Dec 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fog increased with cold
ठंड के साथ ही अब कोहरे का भी प्रकोप बढ़ गया है। इसके कारण चालकों को गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। दिन और रात के तापमान में करीब 15 डिग्री सेल्सियस का अंतर हो जा रहा है। शाम को तापमान नीचे आने से ठंड बढ़ जा रही है।
विज्ञापन

इधर चार-पांच दिनों से न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी तो हुई है लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह नौ बजे तक कोहरा छाया रहता है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोग राहत जरूर महसूस कर रहे हैं। लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ती जा रही है। 21 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद दिन के तापमान में दी डिग्री और रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी तो हुई लेकिन ठंड कम नहीं हुई। सुबह नौ बजे तक कोहरे का प्रकोप बना रहता है, जिसके कारण लोगों को गाड़ियों की हेडलाइट को जलाकर चलना पड़ रहा है। मेजवां: फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में कोहरे का प्रकोप जारी है। इसके चलते जनजीवन प्रभावित है। ठंड के साथ गलन भी बढ़ गई है। सुबह लगभग नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। ऐसे में वाहनों रेंगते नजर आए। रेलवे स्टेशन और बस स्टाप पर प्रतीक्षारत यात्री भी बेहाल दिखाई दिए। सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्थाएं भी नदारद है। घंटों विलंब से ट्रेनें रेलवे स्टेशन पर पहुंच रही हैं। इसके चलते यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सिग्नल न दिखाई देने पर ट्रेनों की गति पर ब्रेक लग गया है। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी आगे भी मौसम इसी तरह बना रहेगा। ठंड और राहत की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed