फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fog in the district and fog

गलन के बीच जनपद में कोहरा

Fri, 31 Dec 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fog in the district and fog
आजमगढ़। शीतलहर और कोहरे के बीच लोगों ने नए साल का स्वागत किया। शुक्रवार को जनपद का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन की रफ्तार थम गई। गलन और कोहरे के कारण सुबह 10 फीट की दूरी तक भी दृश्यता नहीं रही। दोपहर बाद धूप जरूर हुई लेकिन शीलहरी कायम रही।
विज्ञापन

साल के अंतिम दिन शुक्रवार की सुबह कोहरा घिरा रहा। कोहरे के कारण दिन में भी वाहन चालक लाइट जलाकर चलते देखे गए। सुबह नौ बजे जब धूप हुई तो कोहरा छटा। लेकिन कुछ देर बाद फिर से कुहासा छा गया। में ही सूर्य फिर बादलों की ओट में छिप गया। पूरे दिन सूर्य की बादलों के साथ अठखेली जारी रही। वहीं, शाम को दिन ढलने के बाद गलन काफी बढ़ गई।
विज्ञापन

किसानों को आलू में पाला लगने की सता रही चिंता: कोहरा और गलन शुरू होते ही किसानों को अपने आलू की फसल में पाला लगने की चिंता सताने लगी है। किसान हरिश्चंद्र प्रजापति, प्रेमचंद राय, साधू यादव आदि ने बताया कि अगर इसी तरह का मौसम रहा तो सबसे ज्यादा नुकसान आलू और सरसों की फसल को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत जिला कृषि अधिकारी गगनदीप सिंह ने कहा कि वर्तमान मौसम गेहूं की फसलों के लिए अनुकूल है। लेकिन इसका आलू और सरसों की फसलों को नुकसान हो सकता है। आलू की फसलों में पाला और झुलसा रोग की संभावना बढ़ जाती है। वहीं सरसों की फसलों में माहो कीटों का प्रकोप हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed