फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   floud in azamgarh

घाघरा ने 1998 का रिकार्ड तोड़ने के करीब, रिंग बंधों को खतरा

Fri, 18 Aug 2017 11:35 PM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
आजमगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 18 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
floud in azamgarh
बाढ़ - फोटो : amar ujala
लाटघाट। घाघरा नदी का जलस्तर और बढने से ग्रामीणों की समस्या और बढ़ गई है। वर्तमान समय में बदरहुवा गेज पर घाघरा 113 सेमी और डिघिया पर 148 सेमी खतरा बिंदु से ऊपर बह रही है। शारदा बैराज से 84285 और गिरिजा बैराज से117776 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। सहबदिया और शाहडीह रिंग बंधे पर खथरा मंडराने लगा है। ग्रामीण खुद मरम्मत में जुटे हैं। यदि बंधे टूटे 450 परिवार खतरे की जद में आ जाएंगे। ग्रामीण खुद ही इसकी मरम्मत में जुटे हैं। वहीं, महुला-गढञवल बांध भी कई स्थानों पर कटान से कमजोर होने लगा है, लेकिन इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। हैदराबाद और रोशनगंज में लोग बंधे पर शरण लिए हुए हैं। प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था न किए जाने से लोगों में गुस्सा है।  
विज्ञापन


घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से ग्रामीणों चिंता में इजाफा होता जा रहा है। डिघिया गेज पर लाल निशान 70.40 और बदरहुवा में 71.68  सेमी पर है। शुक्रवार शाम चार बजे बदरहुवा गेज पर घागरा का जलस्तर 72.81 और डिघिया पर 71.88 सेमी था। बदरहुवा में घाग्रा लाल निशान से 113 सेमी और डिघिया में 148 सेमी ऊपर बह रही है। दोनों गेज पर एक दिन में घाघरा 15 सेमी बढ़ी है। घाघरा के कटान से रिंग बंधा सहबदिया और शाहडीह पर खतरा बढ़ने लगा है। बंधा कई स्थानों पर कमजोर हो चुका है और टूटने की कगार पर हैं। प्रशासन को तो इसकी चिंता नहीं है, लेकिन इसकी जद में आए 450 परिवारों ने खुद ही बांध की मरम्मत शुरू कर दी है। ट्रैक्टर ट्रालियों से मिट्टी और झाड़ियां डालकर बंधे को बचाने की कोशिश की जा रही है। उधर, महुला-गढ़वल मुख्य बांध पर टेकनपुर में भी कटान शुरू हो गया है। कटान से बंधा काफी पतला हो गया है। तीन साल पहले भी बंधा यहीं से टूटा था। ग्रामीण इस बार भी बंधे के टूटने को लेकर भयभीत हैं। ईस्माइल पुर में 19.80 किलोमीटर निशान पर बंधे पर घाघरा के पानी का खतरा बढ़ गया है। रेगुलेटर से रीसाव हो रहा है। हैदराबाद बाजार के रोशनगंज नई बस्ती में भी बंधे से रिसाव हो रहा है। प्रशासन को इसकी सुधि नहीं है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed