फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fledged Band extracted with Kalash Yatra

गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

Wed, 13 May 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 13 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fledged Band extracted with Kalash Yatra
क्षेत्र के लुचुई खांड़गांव स्थित अकटहवा कुटी पर मंगलवार को श्रीविष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। भक्तों के  जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन


अकटहवा कुटी पर मंगलवार को श्रीविष्णु महायज्ञ के तहत कलश यात्रा निकालने की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई थी। महिलाएं जहां कलशों को रंगने और सजाने में जुटी दिखीं। वहीं पुरुष यज्ञ मंडप को फूलों आदि से सजाने में मशगूल दिखे। इस दौरान यज्ञाचार्य रामअशीष पांडेय की देखरेख में पूजन के बाद गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। सबसे आगे हाथी-घोड़े चल रहे थे।
विज्ञापन


उसके पीछे 151 कन्याएं सिर पर कलश लिए जयकारा लगाती रहीं। कलश यात्रा ब्रह्मपुर, गड़ेरुवा, महदेवा, जमसर, लाटघाट होते हुए कल्याणपुर घाट पर पुरानी सरयू नदी पर पहुंची। जहां कलशों में जल भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कलश यात्रा यज्ञ मंडप पहुंची। जहां विधि-विधान से कलशों की स्थापना कराई गई। वहीं भक्तों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।


इस मौके पर प्रधान योगेंद्र कुमार, परमानंद पटेल, रामसंत पटेल, रविंद्र गोंड, राजेश पटेल, बेचन, राजेंद्र सिंह, संदीप, मनीष मिश्र, छेदी सिंह के साथ ही काफी संख्या में महिला आैर पुरुषों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed