{"_id":"62787be4d11ecf22f26706dee23ce706","slug":"flag-hoisting-celebrated-independence-celebration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडारोहण कर मनाया आजादी का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडारोहण कर मनाया आजादी का जश्न
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 17 Aug 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त आरपी गोस्वामी ने आयुक्त कार्यालय, डीआईजी प्रशांत कुमार ने डीआईजी कार्यालय, जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में, पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरी ने पुलिस कार्यालय में और सीडीओ महेंद्र वर्मा ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया।
डीएम सुहास एलवाई ने ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लालचंद तिवारी को अंगवस्त्रम, नारियल, मिठाई देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि विकास के साथ चुनौनियां भी बढ़ रही हैं। गांधी जी और सुभाष चंद्र बोस के विचार अलग-अलग थे लेकिन देश को आजादी का लक्ष्य एक ही था। सबने मिल कर काम किया। इसलिए जो भी व्यक्ति जिस भी पद पर है, वह अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी और संवेदनशील होकर करें। कलक्ट्रेट में 6 विकलांगों को ट्राई साइकल दी गई। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी, एडीएम वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी लालचंद तिवारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी राजेश नायक ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम तिवारी ने किया।
इसके बाद डीएम ने महिला अस्पताल में आयोजित बेवी शो प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सीएमओ डा. काली प्रसाद, महिला अस्पताल की अधीक्षिका अमिता अग्रवाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय कुमार, डा. विनय यादव, डा. सतीश यादव, डा. नीरज शर्मा आदि उपस्थित थे। वहीं सगड़ी तहसील परिसर में एसडीएम सगड़ी अनिल कुमार सिंह ने झंडारोहण किया। इस मौके पर तहसीलदार शिवधर चौरसिया, मनीष कुमऊार, जयप्रकाश मिश्र आदि उपस्थित थे। वहीं जीयनपुर कोतवाली परिसर में सीओ सगड़ी नंद कुमार ओझा द्वारा झंडारोहण किया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी एसएनवर्मा, नागेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।