फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fix the electricity system, do maintenance work in time- MD

बिजली व्यवस्था करें दुरूस्त, समय रहते करें मेटेनेंस कार्य- एमडी

Wed, 27 Apr 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fix the electricity system, do maintenance work in time- MD
आजमगढ़। भीषण गर्मी के बीच बिजली की निर्बाध आपूर्ति बहाल करना सबसे बड़ी चुनौती है। वर्तमान में जिले में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई नजर आ रही है। शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक अघोषित कटौती से लोग बेहाल हुए है। व्यवस्था में सुधार को लेकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी विद्याभूषण ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक किया और उचित दिशा निर्देश दिए। एमडी ने कहा कि आए दिन के ब्रेकडाउन और मेंटेनेंस की कमी के चलते लोकल फॉल्ट और अन्य कारणों से बिजली आपूर्ति बाधित हो हरी है। जिससे आम जनता को काफी दिक्कत हो रही है। उर्जा मंत्री बिजली व्यवस्था दुरूस्त करने को लेकर काफी सक्रिय है। जिसके चलते एमडी विद्या भूषण ने मातहतों के साथ बैठक किया। उन्होंने कहा कि लाइन की लगातार निगरानी की जाए ताकि फॉल्ट के पहले ही उसे ठीक कर दिया जाए। सचल अनुश्रवण दल गठित किया गया है। उन्होंने बताया कि सचल दल तीन शिफ्टों में काम करेगा। यह दल आजमगढ़ के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष की निगरानी में रहेगा। इनके द्वारा किये गये कार्य की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी भी जायेगी। दल में आवश्यक उपकरण तथा अनुरक्षण सामग्री उपलब्ध रहेगी। जिससे छोटी गड़बड़ियों को तुरन्त ठीक किया जायेगा एवं बड़े दोष जिसमें अधिक समय तथा कार्य संभावित है योजनाबद्ध रूप से ठीक किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed