फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five thousand acres of crops were ruined by drowning in flood water

पांच हजार एकड़ फसल बाढ़ के पानी में डूबकर बर्बाद हुई

Thu, 02 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Five thousand acres of crops were ruined by drowning in flood water
लाटघाट रौनापार मार्ग से बनियापार संपर्क मार्ग घाघरा के बाढ़ के पानी से डूबा। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी का क्रम निरंतर जारी है। जलस्तर में बढ़ाव के कारण 50 गांवों के किसानों की पांच हजार एकड़ फसल डूबकर बर्बाद हो गई है। वहीं कतरैनिया घाट से नदी में 133000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन

सगड़ी क्षेत्र के 50 गांवों के सैकड़ों किसानों की पांच हजार एकड़ से अधिक फसल सरयू नदी तथा बरसात का पानी जमा होने से बर्बाद हो गई हैं। बीते वर्ष भी इसी सत्र में फसलों पर लगभग इसी प्रकार जल भराव का कहर बरपा था, जिससे किसान अभी उबर नहीं पाए थे कि इस बरसात ने भी उनकी फसलों को बर्बाद कर दिया है। किसानों का कहना है कि इसके पूर्व की बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिल पाया है। दियारांचल में सरयू नदी के बढ़ने के कारण टेकनपुर रेगुलेटर के पास नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद से पानी आकर जमा पड़ा है। यह पानी रेगुलेटर के फाटकों के फांकों के बीच से झरता हुआ महुला गढ़वल बांध के दक्षिण स्थित खेतों से होता हुआ लाटघाट, घाघरा, गड़ेरुवा, बाजार गोसाईं, बनावे, चांदपट्टी आदि गांवों की उपजाऊ भूमि पर इकट्ठा हो गया है। पानी का दबाव इतना है कि खेतों में दो से चार फुट तक लगा हुआ है। इस पानी में खरीफ सत्र की बोई गई मुख्य फसल मक्का तथा धान आदि के अलावा सब्जियां पूरी तरह से डूबकर कर नष्ट हो गई हैं। किसानों का कहना है कि इस क्षेत्र से अन्न का दाना मिलने की संभावना नहीं है। पानी का यह जमाव एक सप्ताह पहले से शुरू हुआ और अब खेतों में बाढ़ सा दृश्य है। जमे पानी में बोई गई फसलें पूर्णतया डूब गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed