फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five-point memorandum submitted to Mandalayukta auto rickshaw drivers

आटो रिक्शा चालकों मंडलायुक्त को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

Wed, 03 Feb 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Five-point memorandum submitted to Mandalayukta auto rickshaw drivers
आजमगढ़। आटो रिक्शा चालक समिति के प्रदेश अध्यक्ष कृपाशंकर पाठक के नेतृत्व में बुधवार को मंडलायुक्त को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। मंडलायुक्त को सौंप गए ज्ञापन में समिति ने आटो रिक्शा का 10 साल की बजाय 15 साल के लिए परिमिट दिए जाने, आटो रिक्शा और ई-रिक्शा के लिए शहर में स्थायी स्टैंड उपलब्ध कराए जाने, पुलिस द्वारा किए जा रहे उत्पीडन और चालान पर रोक लगाए जाने, आरटीओ द्वारा जिले में बनाए गए 48 केंद्रों को विकसित किए जाने, आजमगढ़ और देहात क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों को बनवाए जाने की मांग की गई। समिति ने चेतावनी है कि शीघ्र ही मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो 11 फरवरी को धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर महामंत्री छोटे लाल, संगठन मंत्री शाहिद अहमद, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, संरक्षक प्रभुनरायण पांडेय, मुकेश, नफीस, दिवाकर, एजाज, मुख्तार, जुबैर, गोवर्धन, हसनैन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed