{"_id":"67718e37943728fed00c74e0","slug":"five-new-power-houses-will-be-built-with-rs-23-crores-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-125436-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 23 करोड़ से बनेंगेे पांच नए पॉवर हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 23 करोड़ से बनेंगेे पांच नए पॉवर हाउस
विज्ञापन
आजमगढ़। बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पांच नए पॉवर हाउसों का निर्माण होगा। इस पर 23 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विभाग द्वारा सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही काम भी शुरू होगा। नए उपकेंद्र बन जाने से 60 हजार से अधिक की आबादी लाभांवित होगी।
उपभोक्ताओं तक निर्बाध बिजली पहुंचाने के लिए विभिन्न योजनाओं में जर्जर तार, पोल बदलने के साथ ही पॉवर व वितरण परिवर्तकों की क्षमता वृद्धि का काम चल रहा है। अब पांच नए पॉवर हाउसों की भी स्थापना होगी। इससे उपभोक्ताओं को ओवरलोड की समस्या से निजात मिलेगा। बिजनेस प्लान में वर्ष 2025-25 में कार्य कराए जाने के लिए विभाग ने बीते मई माह में प्रस्ताव बनाकर भेजा था। शासन की तरफ से मंजूरी दे दी गई है। पांच पॉवर हाउसों की स्थापना में 23 करोड़ रुपये खर्च होगे। इसमें दो आजमगढ़ व तीन मऊ में बनेगा। कार्य कराए जाने से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को विभाग ने पूरा कर लिया है। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। आजमगढ़ जनपद के महाराजगंज के महुवी में 3.66 करोड़, बनकट में 4.80 करोड़ और मऊ जनपद के भदीड़ में 5.10 करोड़, अलीनगर में 5.50 करोड़ व भटौली में 3.94 करोड़ से पॉवर हाउस का निर्माण कराया जाएगा। इससे 60 हजार से अधिक की आबादी लाभांवित होगी।
बदले जाएंगे 1977 जर्जर पोल
खराब हो चुके पोलों को भी बदला जाएगा। इसे चिह्नित कर लिया गया है। मंडल के तीनों जनपदों में कुल 1977 पोल बदले जाएंगे। इसमें आजमगढ़ में 1161, बलिया में 538 और मऊ में 278 पोल नए लगाए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न क्षमता के 334 नए वितरण ट्राॅसफार्मर भी लगेंगे।
विज्ञापन
आजमगढ़ और मऊ जनपद में पांच नए पॉवर हाउस बनाने की स्वीकृति मिली है। विभागीय प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस पर काम भी जल्द शुरू होगा। इसके अलावा मंडल में 334 नए वितरण ट्राॅसफार्मर लगेंगे, खराब पोल बदले जाएंगे। - नरेश कुमार, मुख्य अभियंता वितरण।