फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five more patients of diarrhea were found, one died

डायरिया के पांच और मरीज मिले, एक की मौत

Thu, 07 Oct 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Five more patients of diarrhea were found, one died
मुबारकपुर में डायरिया के मरीजों के मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। बुधवार को पांच नए मरीजों को भर्ती कराया गया। पुरा रानी मुहल्ले में छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। अब तक डायरिया से सात लोगों की मौत हो चुकी है। पुरा रानी निवासी अरमान (6) पुत्र शमसुल हक कुरैशी को बुधवार को डायरिया से पीड़ित होने पर मुबारकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस प्रकार डायरिया से मरने वालों की संख्या सात हो गई है। मुबारकपुर नगर के मुहल्ला बलुआ, रजा नगर, सरैया में नौवें दिन बुधवार को भी पांच मरीज मिले। उनको स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि मुबारकपुर में डायरिया नियंत्रित हो गया है। इसके बावजूद भले ही संख्या कम हो लेकिन रोजाना नए मरीज सामने आ रहे हैं। सीएचसी मुबारकपुर के प्रभारी अधीक्षक डाक्टर मनोज कुमार राव ने बताया कि 584 मरीज स्वस्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए आए थे। इनमें से सभी या तो ठीक हो गए या उनको दूसरे अस्पतालों में भेज दिया गया। फिलहाल यहां पांच मरीज भर्ती हैं। कसबे में पेयजल की आपूर्ति बंद रखी गई और टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है। इसके लिए11 टैंकर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed