फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five lakh extortion demands from headmaster in Azamgarh, threat of death if not given

आजमगढ़ में प्रधानाध्यापक से मांगी गई पांच लाख की रंगदारी, न देने पर जान से मारने की धमकी

Tue, 08 Sep 2020 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Five lakh extortion demands from headmaster in Azamgarh, threat of death if not given
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर तैनात प्रधानाध्यापक से फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। बदमाशों ने रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। प्रधानाध्यापक ने शहर कोतवाली में तहरीर देने के साथ ही एसपी से इसकी शिकायत की। एसपी के निर्देश पर सोमवार की रात शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर थाना शहर कोतवाली पर इफ्तेखार अहमद बतौर प्रधानाध्यापक तैनात है। उनके मोबाइल पर सोमवार को दो बार अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने इनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। जल्द रंगदारी की रकम न देने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पहली बार जब फोन आया तो प्रधानाध्यापक मजाक समझ कर शांत रह गए लेकिन दूसरी बार फोन आने के बाद वह दहशत में आ गए। परिजनों को इसकी जानकारी देने के साथ ही सोमवार की शाम वे शहर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए तहरीर दी। एसपी से भी इसकी शिकायत की। एसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लिया और शहर कोतवाली पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर रंगदारी मांगने वालों की तलाश करने का निर्देश दिया। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रंगदारी मांगने वालों को पकड़ने के लिए शहर कोतवाली पुलिस के अलावा स्पेशल टीम भी लगाई गई है। जल्द ही रंगदारी मांगने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed