फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five hundred shops and two hundred houses dark shadow

पांच सौ दुकानों और दो सौ घरों में छाया अंधेरा

Wed, 22 Jul 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 22 Jul 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Five hundred shops and two hundred houses dark shadow
विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर में पांच दिन पूर्व चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने से बाजार के पांच सौ घरों, दो सौ दुकानों में अंधेरा व्याप्त है। वहीं बाजार में स्थित 10 वेल्डिंग मशीनें और 12 आटा चक्कियां भी बंद है।
विज्ञापन


बताते चलें कि विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर में लगे चार सौ केवीए के ट्रांसफार्मर से बाजार सहित अगर-बगल के गांवों को विद्युत की आपूर्ति की जाती है। एक हफ्ते के अंदर यह ट्रांसफार्मर तीन बार जल चुका है। आखिरी बार यह ट्रांसफार्मर पांच दिन पूर्व जल गया। तबसे अब तक बदला नहीं गया।
विज्ञापन


बाजार के अजीत बरनवाल, मनोज कुमार, सुधीर कुमार, पप्पू, पिंटू आदि का कहना है कि जो ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है वह काफी घटिया किस्म का है। उन्होंने  400 केवीए के स्थान पर 600 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। वहीं एसडीओ हंसराज कुमार कौशल का कहना है कि बरसात में पानी जाने और लोड अधिक होने के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार जल जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र के लोग बिजली की किल्लत से परेशान हैं लेकिन जन प्रतिनिधियों के इससे कोई लेना देना नहीं है। उन्हें भी कई बार इस परेशानी से अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उनका भी इससे कोई  लेना देना नहीं है। चुनाव के दौरान तो वादे बड़े बड़े हैं लेकिन अब समस्या के समय कोई नहीं दिखाई देता है।
इसके अलावा खालिसपुर, में 100 केवीए का पांच दिनों से, इटैली में 63 केवीए का पांच दिनों से, करसौली में 25 केवीए का पांच दिन से और मालटारी गांव में 10 केवीए का चार दिने से जला पड़ा है। मालटारी उपकेंद्र के जेई आशीष ने कहा कि ट्रांसफार्मर की गलत रिपेयरिंग और ओवर लोडिंग के कारण यह जल रहा है।


अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार, फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भेडिया गांव के पास पीडब्ल्यूडी रोड पर चार दिनों से गिरे एचटी तार को विभाग द्वारा जोड़ा नहीं गया। जिसके कारण मंगलवार को क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी गरीब किसान मंगला प्रसार पुत्र बद्रीनाथ की भैंस तारों की चपेट में आकर मर गई। विभाग को कोई कर्मचारी ही मौके पर नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed