{"_id":"61cca170143c035cd3352c6b","slug":"five-hospitals-identified-as-alert-regarding-corona-azamgarh-news-vns6307129112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को लेकर अलर्ट किए गए चिन्हित पांच अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को लेकर अलर्ट किए गए चिन्हित पांच अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर सरकारी अस्पतालों को व्यवस्थित करने के बाद अब चुनिंदा प्राइवेट अस्पतालों को भी अलर्ट मोड में कर दिया गया है। कोरोना की दूसरी लहर में इन प्राइवेट अस्पतालों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इन प्राइवेट अस्पतालों में फिलहाल साढ़े चार सौ बेड की व्यवस्था है। जरूरत पड़ने पर और बेड बढ़ाये जा सकते है।
कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन को लेकर पूरे देश में हलचल तेज हो गई है। जिले में भी सतर्कता बरती जानी शुरू कर दी गई है। शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप किसी भी संभावित खतरे से निपटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार रहने का दावा कर रहा है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सरकारी की अपेक्षा प्राइवेट अस्पतालों ने बड़ी जिम्मेदारी संभाली थी। इन प्राइवेट अस्पतालों में लाइफ लाइन, वेदांता, सहज अस्पताल, साई अस्पताल व रामा हास्पिटल शामिल थे। संभावित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल राजकीय मेडिकल कालेज को एल थ्री के रुप में, 100 शैय्या अतरौलिया को एल टू के रुप में व 100 शैय्या तरवां, सीएचसी लालगंज, सीएचसी लाटघाट, सीएचसी कोल्हूखोर को एल वन स्तर के अस्पताल के रुप में तैयार कर लिया गया है। इन अस्पतालों पर कुल पांच सौ बेड की व्यवस्था है। वहीं दूसरी लहर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्राइेवट अस्पतालों को भी स्वासथ्य विभाग ने अलर्ट मोड में कर दिया है। जरूरत के अनुरूप इन्हें अधिग्रहित कर कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया जाएगा। इन प्राइवेट अस्पतालों में भी लगभग साढ़े चार सौ बेड का इंतजाम है, जिसे जरूरत पढ़ने पर और बढ़ाया भी जा सकता है।