फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five gram panchayats who meet the scale of development will get 'reward'

विकास के पैमाने पर खरी उतरने वाली पांच ग्राम पंचायतों को मिलेगा ‘इनाम’

Mon, 25 Apr 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Five gram panchayats who meet the scale of development will get 'reward'
आजमगढ़। विकास के पैमाने पर खरी उतरने वाली जनपद की पांच ग्राम पंचायतों को प्रदेश सरकार से इनाम मिलेगा। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करने वाली ग्राम पंचायतों में जनपद के मात्र पांच ग्राम पंचायतें सभी मानदंड को पूरा करने में सफल रही। शासन स्तर से सत्यापन कराने के बाद चयनित पांच गांवों का चयन किया गया है। जिन्हें प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। जिससे गांव का विकास भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन

विकास के पैमाने पर खरी उतरने वाली ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहन राशि देने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत उन ग्राम पंचायतों को चयनित किया जाता है जो गांव पंचायत खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) होगी। ग्राम पंचायत के प्रत्येक बच्चे व गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया गया होगा। विद्यालय में नियमित एमडीएम बनता होगा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चे नियमित पोषाहार पाते होंगे। वहीं गांव की नालियों व गलियों की नियमित सफाई होती होगी। ग्राम पंचायतो ने योजना का लाभ लेने के लिए पूर्व में ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था दी गई थी। जिसमें कुल 17 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किए। शासन ने इसका सत्यापन कराया तो मात्र पांच ग्राम पंचातय पात्र पाई गई। जिन्हें चयनित कर लिया गया।
विज्ञापन

चयनित गांवों का कराया गया था सत्यापन
आजमगढ़। पंचायत को ऑनलाइन ही 32 बिंदुओं की रिपोर्ट भरना था। जिसमें 17 ग्राम पंचायतों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद शासन की प्राथमिकता के आधार पर इनमें से पांच गांव का चयन किया था। फिर इन पंचायतों का बीडीओ व बीईओ की संयुक्त टीम से सत्यापन कराया गया। जिसमें पांच पंचायतें शासन की कसौटी पर खरी उतर सकीं। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में इनाम पांच पंचायतों को दिया जाएगा। इनमें से जो पंचायत पहले नंबर पर आएगी उसे 8 से 10 लाख रुपये का सम्मान दिया जाएगा। इसके बाद शामिल अन्य ग्राम पंचायतेें क्रमश: 7, 5, 3 व 2 लाख से सम्मानित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में चयनित गांव
ब्लाक - गांव
मिर्जापुर - राजापुर सिकरौर
अजमतगढ़ - कंजरा दिलसादपुर
मेंहनगर - बछवल
मोहम्मदपुर - मुजफ्फरपुर
मार्टीनगंज - बरौना
जिला पंचायती राज अधिकारी लालजी दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के लिए जिले की 17 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किए थे। जिसमें सत्यापन के बाद मात्र पांच ही बचे। जिसका शासन से चयन किया गया है। पंचायतों को विकास के लिए अतिरिक्त धनराशि शासन द्वारा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed