फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five accused were arrested for planning robbery

डकैती की योजना बना रहे पांच अभियुक्त चढ़े हत्थे

Thu, 21 Apr 2022 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
Five accused were arrested for planning robbery
आजमगढ़। तरवां थाना पुलिस ने बुधवार की रात लूट की योजना बना रहे पांच अभियुक्तों को फद्दूपुर पुलिया बेसो नदी पुल के पास से पकड़ा। इनके पास से पुलिस ने दो तमंचा व कारतूस भी बरामद किया। पांचों का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। एसओ तरवां रत्नेश कुमार दुबे हमराहियों के साथ बुधवार की रात क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले पांच युवक फद्दूपुर पुलिया बेसो नदी पुल के पास मौजूद है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देन की योजना बना रहे है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही एकजुट हुए पांच लोग भागने का प्रयास किए, जिन्हें घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से पुलिस ने दो तमंचा व कारतूस, लोहे की राड, स्टील की पाइप आदि बरामद किया। पकड़े गए अभियुक्तों में रिकुं राम निवासी उचहुंआ थाना तरवां, मुकेश कुमार निवासी ग्राम बहलोलपुर सचुई थाना चिरैयाकोट जिला मऊ, सूरज यादव निवासी खजूरा थाना तरवां, विवेक सिंह निवासी कोटा थाना तरवां, बबलू यादव निवासी तितिरा दुम्मापार थाना तरवां शामिल है। सभी का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed