फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   First time voter ID card given to youth who became voters

पहली बार मतदाता बने युवाओं को दिया गया मतदाता पहचान पत्र

Tue, 26 Jan 2021 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
First time voter ID card given to youth who became voters
सुखदेव पहलवान स्टेडियम में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ लेते खिलाड़ी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सोमवार को कुंवर सिंह उद्यान में आयोजित समारोह में पहली बार मतदाता बने युवाओं को पहचान पत्र दिया गया। मतदाता पुनरीक्षण में बेहतर काम करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की।
विज्ञापन

मतदाता दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त वीवी पंत, डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने दीप जलाकर किया। लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। हुनर संस्थान, सुर साधना संगीत एकेडमी, प्रतिभा निकेतन इंटर कालेज के छात्र व छात्राओं ने मतदाता जागरूकता नृत्य व गीत की प्रस्तुति की।
विज्ञापन

सनी दुलरूवा व पवन पांडेय ने गीत सुनाए। वर्सटाइल डांस अकादमी के सुनीन दत्त विश्वकर्मा, कमलेश सोनकर, अनुराधा राय, प्रियांशु सोनकर व नृत्य में खुशी खरवार, शिवांगी गौर, स्नेहा यादव, रिमझिम प्रजापति ने नृत्य से देशभक्ति का जज्बा पैदा किया। मंडलायुक्त वीवी पंत ने कहा कि अपने वोट का इस्तेमाल सोच समझ कर करें और लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। डीएम राजेश कुमार, एसपी सुधीर कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर गौरवकुमार और एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने 10 नए वोटरों को मतदाता पहचानपत्र दिया। सानिया परवीन, अहमद खान, वारिस मंजर शेख, संदीप कुमार, संजय प्रजापति ने पहली बार मतदाता बनने पर खुशी जताई। सुमन देवी, अफसाना परवीन, ताहिरा खातून, शबाना बानो आदि बीएलओ को सम्मानित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, सीओ सिटी राजेश तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा, एडीए सचिव बैजनाथ, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। मंडलायुक्त सभागार में मंडलीय अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। निजामाबाद में एसडीएम राजीव रत्न सिंह, फूलपुर में तहसीलदार नवीन प्रसाद ने मतदाता दिवस मनाया। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक मंचन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed