फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   First married a teenager by hiding religion, then served in front of relatives

पहले धर्म छिपाकर किशोरी से किया विवाह, फिर परिजनों के आगे दिया परोस

Mon, 20 Dec 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
First married a teenager by hiding religion, then served in front of relatives
आजमगढ़। जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी एक युवक पर धर्म छिपा शादी करने और उसके बाद धंधा कराने का आरोप लगाया है। उसने एसपी को दी गई तहरीर में कहा है कि युवक कैटरिंग की आड़ में लड़कियों को फंसा कर रैकेट चलाता है।
विज्ञापन

एसपी को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह शादी समारोह में वेटर का काम करती थी। अरुण नाम के लड़के से उसकी मुलाकात हुई। उसने अपनी कैटरिंग कंपनी में काम करने का आफर दिया। इसके बाद वह उसे लेकर जाफरपुर स्थित कांशीराम आवास ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उससे बरम बाबा स्थान पर जाकर शादी कर ली। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। वह एक बच्चे की मां बन गई। दबाव बनाने पर वह उसे ससुराल ले गया तो पता चला कि वह शादीशुदा है। पहली पत्नी ने शादी का विरोध करना शुरू किया तो उसने कहा कि हमारे धर्म में चार विवाह का रिवाज है। मगर उसके ससुराल वालों ने एक नहीं सुनी। उसे घर से निकाल दिया। तब वह उसे निजामाबाद ले गया और एक मकान में रख दिया। वहां उसके भाई आए और उन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पति को जब यह बात बतायी तो उसने तलाक देने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया। जेवरात व कैटरिंग में काम कर कमाए गए पैसे भी छीन लिए। उस पर जानलेवा हमला भी किया गया। मायके वालों किसी तरह उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed