फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Firing in electoral rivalry , two injured

चुनावी रंजिश में फायरिंग, दो जख्मी

Thu, 29 Oct 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 29 Oct 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Firing in electoral rivalry , two injured
पंचायत चुनाव के मतदान से एक दिन पहले बुधवार की शाम वोटरों को रुपया बांटने के विवाद में जिला पंचायत पद के दो उम्मीदवारों के समर्थकों में गोलियां चलीं।
विज्ञापन


बरदह थाने के जमुआव पुल पर हुई फायरिंग की इस घटना में एक पक्ष दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें बनारस के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

तनाव को देखते हुए क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है। कमा ब्लाक के महुवारी वार्ड से जिला पंचायत पद पर मोहम्मदपुर फेटी गांव के शाहजमा खान की पत्नी शीबा खान और भगौतीपुर के भूपेंद्र सिंह मुन्ना की पत्नी और निवर्तमान ब्लाक प्रमुख संध्या सिंह चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन


चौथे चरण के लिए गुरुवार को मतदान होना है। इससे एक दिन पहले एक प्रत्याशी के समर्थक महुवारी तिराहे पर लोगों को रुपये बांटने की सूचना मिलने पर दूसरे प्रत्याशी के समर्थक वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी लेकिन क्षेत्रीय निवासियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। करीब एक किलोमीटर दूर जमुआवा पुल के पास दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए।

 तभी एक पक्ष की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से  संध्या सिंह के पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घायलों में दीदारगंज थाने के सुरहन गांव निवासी बाल मुकुंद तिवारी और अहरौला थाने के गनवारा गांव निवासी संतोष सिंह शामिल हैं।

स्थानीय डाक्टर से आरंभिक उपचार कराने के बाद घायलों को वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है, जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मौके पर तुरंत एडीएम (प्रशासन) आशुतोष द्विवेदी, एएसपी नगर विनोद कुमार, एसडीएम लालगंज, सीओ लालगंज कई थानों की फोर्स और पीएसी लेकर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।


एसडीएम लालगंज शीतला प्रसाद यादव ने बताया कि भूपेंद्र सिंह मुन्ना और शाहजमा की पत्नियां चुनाव लड़ रही हैं। इनके समर्थकों के बीच गोली चली है। इसमें मुन्ना सिंह के समर्थक घायल हुए हैं। अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed