फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire in poultry farm, 35 hundred chicks died

मुर्गी फार्म में लगी आग, 35 सौ चुजों की मौत

Tue, 14 Jan 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fire in poultry farm, 35 hundred chicks died
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के बरडीहां नई बस्ती गांव स्थित मुर्गी फार्म में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से साढ़े तीन हजार चूजों की जलकर मौत हो गई। वहीं 40 हजार रुपये नगदी सहित करीब 15 लाख रुपये मूल्य का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड को सूचना तो दी गई वो मौके पर नहीं पहुंची। मंगलवार को पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी।
विज्ञापन

पीड़ित नारायण पटेल पुत्र केशव रौनापार थाने के बरडीहां नई बस्ती गांव निवासी है। उसकी मुर्गी की फार्म है। तीन दिन पहले नारायण ने साढ़े तीन हजार चूजे लाए थे। यहीं पर वह परिवार के साथ रहता भी था। सोमवार की रात भोजन के बाद नारायण पटेल अपने बच्चों के साथ सो गया। रात को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से उठने वाले धुएं से परिवार के लोगों का जब दम घुटने लगा तो लोग जाते। उन्होंने किसी तरह से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान मड़ई में रखा गया करीब 40 हजार रुपये नगदी सहित करीब 15 लाख रुपये मूल्य का सामान आदि जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने मंगलवार को थाने में अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। इस संबंध में तहसीलदार सगड़ी हेमंत कुमार ने बताया कि लेखपाल के जरिए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। पीड़ित की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन

सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ मनिकाडीह मार्ग पर स्थित पुलिया के नीचे मंगलवार की शाम पांच क्विंटल से अधिक मरी हुई मूर्गियां फेंकी पड़ी थी। गांव के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मरी मुर्गियों को देखा तो लोगों में दहशत फैल गई। लोगों को आशंका सता रही है कहीं बीमारियां न फैल जाए। लोगों का कहना है कि जब बर्ड फ्लू या कोई अन्य बड़ी बीमारियां होती है तो मुर्गियों के मरने का सिलसिला शुरू हो जाता है। लोगों में बीमारी फैलने लगती है। लोगों को आशंका है कि किसी बड़ी बीमारी के चलते ही यह मुर्गियां मरी हैं, और इसको लाकर पुलिया के नीचे फेंक दिया गया है। उधर जंगली जानवर और कुत्ते फेंकी गई मरी मुर्गियां को नोंच नोंच कर खा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed