फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire in Mandai, household burnt

मंडई में लगी आग, गृहस्थी जली

Thu, 14 Apr 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fire in Mandai, household burnt
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव निवासी चार परिवारों के रिहायशी मंडईयों में बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक मंडईयों में रखे गृहस्थी के सारे सामान जल कर खाक हो गए। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में चार बकरियों की जल कर जहां मौत हो गई तो वहीं आग बुझाने के दौरान दंपत्ति झुलस भी गए। इसहाकपुर गांव निवासी निरंजन राजभर पुत्र लालसा राजभर, मनोज राजभर, रंजू राजभर व उमा देवी कच्ची दीवार पर मंडई डाल कर रहते है। इन चारों की रिहायशी मंडई में इनका पूरा परिवार रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह अज्ञात कारणों से मंडई में आग लग गई। कुछ ही देर में आग भयावह हो गई। जिससे मंडई में रखा चारों परिवारों के गृहस्थी का सारा सामान जल कर खाक हो गया। इतना ही नहीं मंडई में बंधी चार बकरियां भी जलकर मर गई। निरंजन व उसकी पत्नी मनोरमा आग बुझाने के दौरान झुलस भी गए। पीड़ित परिवार व आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। पूर्व प्रधान रामअवध व आरक्षी सुनील सिंह व विपिन सिंह ने अपने स्तर से पीड़ित परिवार को खाने पीने का सामान उपलब्ध कराया है। इस बाबत तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed