फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire-cash items including burns millions

आग से नगदी सहित लाखों के सामान जले

Thu, 11 Jun 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 11 Jun 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fire-cash items including burns millions
रौनापार थाना क्षेत्र के दो गांव में बुधवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से जहां तीन लोगों की मड़ईयां जलकर नष्ट हो गई। वहीं भीतर रखे गए 55 हजार रुपये नगदी सहित चार लाख रुपये मूल्य के सामान भी जल गए। जबकि आग की चपेट में आने से झुलसकर एक भैंस की मौत हो गई और दो भैंस तथा एक गाय झुलस गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


रौनापार थाने के डिघिया महुला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से सुखारी की मड़ई में आग लग गई। तेज धुआं और लपटें देख अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक सुखारी की पांच मड़ईयां जलकर नष्ट हो गई थी।
विज्ञापन


मड़ई में रखे 55 हजार रुपये नगदी सहित बाइक, साइकल, कपड़ा, खाद्यान्न आदि करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सामान जल गए। मड़ई में बंधी एक भैंस की झुलसने से मौत हो गई। जबकि दो भैंसे झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, निबियहवा गांव निवासी गुल्लू यादव और कांता यादव के रिहाईशी मड़ई में आग लग गई। भीतर रखे करीब एक लाख रुपये मूल्य के सामान जलकर नष्ट हो गए। आग की चपेट में आने से एक गाय भी झुलस गई।

आग लगते देख ग्रामीण उस ओर दौड़ पड़े आैर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग ने सामान सहित पशुओं को भी अपनी चपेट में ले लिया थ्ाा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed