{"_id":"67223c2b83a9895cdf0117af","slug":"fire-broke-out-in-grocery-store-losses-worth-lakhs-fire-brigade-brought-under-control-after-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News : किराना की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; दमकल दस्ते ने मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News : किराना की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; दमकल दस्ते ने मशक्कत के बाद पाया काबू
Wed, 30 Oct 2024 07:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 30 Oct 2024 07:31 PM IST
सार
Azamgarh News : किराना की दुकान में आग लगने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस के साथ दमकल दस्ता भी पहुंच गया। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकानदार के अनुसार, 10-12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मी और पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीपावली के पर्व को लेकर जहां हर कोई तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं, बुधवार की देर शाम नगर पालिका स्थित एक किराना की गोदाम में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
नगर के निशांत प्रकाश बरनवाल का नगर पालिका क्षेत्र में किराने के सामानों का गोदाम था। जिसमें उनके द्वारा किराने के सामानों को रखा जाता था। बुधवार की देर शाम अचानक उसमें आग लग गई। आग लगने की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। इस दुर्घटना में गोदाम मालिक निशांत प्रकाश बरनवाल ने बताया कि इस घटना में उनका 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन