फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire broke out after explosion in Almira factory

Azamgarh News: अलमीरा फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग

Thu, 04 Jul 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out after explosion in Almira factory
बिंद्राबाजार । गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार स्थित अलमीरा की फैक्ट्री में बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे तेज धमाके के साथ आग लग गई। इस घटना में फैक्ट्री मालिक संजय गुप्ता (32) घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि अगल-बगल के लोग सहम गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


बिंद्रा बाजार में नहर के पास फैक्ट्री है। इसमें बड़ी संख्या में लोग काम करते हैं। बुधवार की सुबह फैक्ट्री में अचानक धमाका हुआ और आग लग गई। यह संयोग ही था कि फैक्ट्री में संचालक के अलावा और कोई नहीं था। इस घटना में फैक्ट्री संचालक संजय गुप्ता घायल हो गए। धमाके से अगल-बगल के लोग सहम गए। सब लोग घरों से बाहर निकल आए। कारण का जब पता लगा तो सब लोग आग बुझाने में जुट गए। घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष गंभीरपुर बसंत लाल भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जिले के आला अधिकारी भी पहुंच गए और जांच में जुट गए। जिला अग्निशमन अधिकारी विवेक शर्मा ने कहा कि अब यह जांच का विषय है कि धमाका कैसे हुआ। जांच के बाद ही कारण को स्पष्ट किया जा सकता है। बिंद्रा बाजार में कई फैक्ट्रियां चल रही हैं, अब किसके पास क्या स्थिति है, इसके लिए टीम गठित करके जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed