फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FIR filed against Sector Magistrate

सेक्टर मजिस्ट्रेट पर भी दर्ज होगी एफआईआर

Sun, 19 Mar 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 19 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
FIR filed against Sector Magistrate
सेक्टर मजिस्ट्रेट पर भी दर्ज होगी एफआईआर
बोर्ड परीक्षा नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए तैनात किए गए सेक्टर मजिस्ट्रटों को रविवार को नेहरू हाल में हुई बैठक में चेताया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी केंद्र पर सामूहिक नकल होता पाया गया तो संबंधित के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट की नकल होने की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित परीक्षा केंद्र को ब्लैक लिस्टेड करते हुए उसे अगले तीन वर्षों तक केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले पहुंचे। साथ ही केंद्र पर परीक्षा के लिए कर्मचारियों को एक घंटे पहले पहुंचने का निर्देश दिया। परीक्षा केंद्र पर पहुंचते ही सेक्टर मजिस्ट्रेट कंट्रोल रूम नंबर 05462-246419 पर सूचित करें। यह भी तय किया जाए कि प्रत्येक कक्ष में एक बाहरी एवं एक आंतरिक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगे। बिना परिचय पत्र के किसी शिक्षक, कर्मचारी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश न कराया जाए। परीक्षा केंद्र के बाहर 100 मीटर के दायरे में समाज विरोधीतत्वों अथवा बाहरी व्यक्तियों को एकत्र न होने दें।
विज्ञापन


यदि किसी अध्यापक अथवा केंद्र व्यवस्थापक का पाल्य परीक्षार्थी पाया जाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट विद्यालय की आलमारियों एवं बक्से की जांचकर लें। यदि नकल सामग्री पाई जाती है तो संबंधित परीक्षार्थी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करें। किसी भी परीक्षार्थी एवं कक्ष निरीक्षक के पास मोबाइल मिला तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीपी सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक रामचेत, एसपी सिटी शकील अहमद खॉ के अलावा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed