फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FIR directed against warden working on fake documents, recovery will be done

फर्जी दस्तावेज पर नौकरी करने वाली वार्डेन पर एफआईआर का निर्देश, होगी रिकवरी

Mon, 15 Jun 2020 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
FIR directed against warden working on fake documents, recovery will be done
आजमगढ़। फर्जी डाक्यूमेंट पर एक साथ दो-दो विद्यालयों पर नौकरी करते हुए सरकारी वेतन आहरित करने के मामले में जिले में तैनात शिक्षिका पर कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रभारी बीएसए ने वार्डेन पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश देने के साथ ही रिकवरी की नोटिस भी जारी कर दिया दी है। मंगलवार को खंड शिक्षाधिकारी वार्डेन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराएंगे।
विज्ञापन

गोंडा के अनामिका शुक्ला के तर्ज पर एक साथ कई जगहों पर नौकरी करते हुए वेतन आहरित करने वाली एक शिक्षिका प्रीति आजमगढ़ में भी मिली है। प्रीति के डाक्यूमेंट पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय पवई पर बतौर वार्डेन तैनात महिला ने जिन दस्तावेज का इस्तेमाल अपनी नियुक्ति में किया था उसी डॉक्यूमेंट पर वह जौनपुर जिले में भी तैनात थी। जबकि जो डॉक्यूमेंट नियुक्तियों में प्रयुक्त हुए हैं वह किसी और के हैं। इस फर्जीवाड़े की जानकारी होने पर प्रभारी बीएसए अमरनाथ राय अपने स्तर से जांच में जुट गए थे। बीते आठ जून को वार्डेन के खाते में तीन माह का मानदेय भेजा गया था लेकिन फर्जीवाड़ा सामने आते ही वेतन निकासी पर रोक लगा दी गई। प्रभारी बीएसए ने बताया कि वार्डेन नौ जून को विद्यालय आई थी और अपना सामान आदि लेकर फरार हो गई। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया जा चुका है। मंगलवार को खंड शिक्षाधिकारी मुकदमा पंजीकृत करा देंगे। इसके साथ ही वार्डेन द्वारा फर्जी नियुक्ति प्राप्त कर मानदेय के रूप में आहरित किए गए धनराशि की रिकवरी का भी आदेश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed