फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FIR against sugarcane inspector

फर्जी अभिलेख से चिकित्सा पूर्ति और यात्रा भत्ता लेना पड़ा मंहगा

Thu, 06 Feb 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
FIR against sugarcane inspector
आजमगढ़। गन्ना विभाग के सेवानिवृत्त गन्ना विकास निरीक्षक को फर्जी अभिलेख के आधार पर चिकित्सा पूर्ति और यात्रा भत्ता लेना उस समय महंगा पड़ गया जब जांच में अभिलेख फर्जी पाए गए। गन्ना विभाग की ओर से नगर कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर बुधवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।
विज्ञापन

गन्ना विभाग में गन्ना विकास निरीक्षक के पद पर तैनात रामकृष्ण मिश्रा विभाग से सेवानिवृत्त हो गए। लेकिन अपने चिकित्सा पूर्ति और यात्रा भत्ता के बकाए के भुगतान के लिए उन्होंने विभाग में बिल लगाया हुआ था। परीक्षण के दौरान पाया गया कि जिस दिन वह लखनऊ की यात्रा पर थे इसी दौरान उन्होंने वाराणसी में स्वास्थ्य सेवा भी हासिल की है। उनके द्वारा लगाए गए सार्टीफिकेट में डा. एसके पाठक द्वारा उनका स्नोफीलिया का आपरेशन होना दर्शाया गया था। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बताया कि इनके द्वारा प्रस्तुत किए गए अभिलेखों के संदिग्ध होने पर इसकी जांच की गई। जांच में जिस चिकित्सक का इन्होंने इलाज का सार्टीफिकेट लगाया था। उसे उन्होंने फर्जी करार दिया। इसके बाद इनके खिलाफ नगर कोतवाली तहरीर दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed