फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FIR against 20 people, 47 connections cut due to outstanding dues

Azamgarh News: 20 लोगों पर एफआईआर, बकाये में काटे 47 कनेक्शन

Thu, 04 Sep 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
FIR against 20 people, 47 connections cut due to outstanding dues
आजमगढ़। प्रबंध निदेशक पूर्वांचल निगम के निर्देश पर बुधवार को विभागीय अधिकारियों ने ज्यादा बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिन्हित मास रेड अभियान चलाया। 26 टीमों ने चेकिंग के दौरान 20 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। सभी पर एफआईआर दर्ज कराया और 15.90 लाख बकाया वसूला।
विज्ञापन

विद्युत वितरण मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता घनश्याम के नेतृत्व में टीम ने एटलस टैंक, कैथौली, कासिमगंज, बाजार गोसाई, परशुरामपुर, बिंदवल, जोडवाबार, कोइलारी, देवगांव, निजामाबाद-2, अगेहता, करसड़ा, मेहनाजपुर, चकवारा, पल्हना, मोहनाथ, धनियाकुंडी, मांझीरपट्टी, टाऊन, रानी की सराय आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 824 परिसरों की चेकिंग की गई। 20 लोग ऐसे मिले जो बाइपास से बिजली का उपयोग कर रहे थे। सभी के खिलाफ टीम ने बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। 47 उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया होने पर लाइन काट दी गई। इन लोगों पर लगभग 27.96 लाख का बिजली बिल बकाया था। अधीक्षण अभियंता घनश्याम ने कहा कि बिजली विच्छेदन तिथि के भीतर अपना बकाया बिजली बिल जमा कर दें और बिजली की चोरी न करें। चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। मास रेड अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed