फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fighting over illegal mining of red sand firing in ballia

बलिया में बवाल: लाल बालू को लेकर मारपीट, चलीं गोलियां, पुलिस फायरिंग से कर रही इनकार

Tue, 14 Sep 2021 03:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 14 Sep 2021 03:27 PM IST
सार

बलिया जिले के लालगंज में अवैध खनन को रोजाना कोई न कोई बवाल हो रहा है। सोमवार की शाम बालू लदा एक ट्रैक्टर घर की दीवार से टकरा गया। जिसके बाद बवाल शुरू हुआ।

विज्ञापन
Fighting over illegal mining of red sand firing in ballia
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बलिया जिले के लालगंज क्षेत्र में लाल बालू के अवैध कारोबार से दहशत का माहौल बना हुआ है। रोजाना कहीं न कहीं बवाल हो रहा है। क्षेत्र के शिवपुर घाट से बालू लेकर आ रहा ट्रैक्टर सोमवार रात दीवार से टकरा गया। नाराज ग्रामीणों ने ड्राइवरों की पिटाई कर दी। मंगलवार सुबह खनन में संलिप्त लोग मौके पर पहुंचे और एक ग्रामीण की पिटाई करने के साथ फायरिंग भी की। लालगंज पुलिस गोली चलने की घटना से इनकार कर रही है। वहीं, सीओ ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच करने की बात कही है।

विज्ञापन


शिवपुर घाट से रात को लाल बालू लेकर आ रहे रहा ट्रैक्टर सेमरिया ढाला पर पास देने के चक्कर में गोरख प्रजापति के घर की दीवार से टकरा गया। गुस्साए ग्रामीणों ने रात में कई ट्रैक्टर ड्राइवरों को पीट दिया। करीब दो घंटे जाम की स्थिति रही। पुलिस ने ट्रैक्टर को हिरासत में लेकर किसी तरह मामले को दबा दिया।
विज्ञापन


ड्राइवरों के मार खाने से बौखलाए बालू व्यवसायी मंगलवार सुबह सेमरिया ढाले पर पहुंचे और राजू प्रजापति पुत्र गोरख प्रजापति की पिटाई कर दी। दहशत पैदा करने के लिए हवाई फायरिंग की। सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने मौके से भीड़ को हटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज चौकी प्रभारी प्रभाकर शुक्ल ने गोली चलाने की बात को गलत बताया है। वहीं पीड़ित का आरोप है कि सूचना मैने पुलिस के आला अधिकारियों से लालगंज थाना व चौकी पर सूचना दे दी थी। इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी बैरिया आरके तिवारी ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed