{"_id":"60ae0ce84da62143204ac6b1","slug":"fight-between-two-groups-boys-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः दो गांव में लड़कों में हुआ विवाद, गोली चलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः दो गांव में लड़कों में हुआ विवाद, गोली चलने से हड़कंप
Wed, 26 May 2021 02:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 26 May 2021 02:25 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के बंसवरिया गांव में यहा घटना हुई। एक पक्ष के लड़के का गांव में विवाद होने पर अपने गांव के ल़कों को बुला लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी देवारा करखिया बंसवरिया गांव में बीती रात साढ़े आठ बजे करीब गांव के लड़कों में आपस में विवाद हो गया। इस पर एक लड़के ने फोन करके दूसरे गांव के लड़कों को बुला लिया। दूसरे गांव से आए लड़कों ने गांव में घुसकर कट्टे से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीणों ने दौड़कर एक लड़के को पकड़ और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। गांव में गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया था। वहीं थानाध्यक्ष रौनापार तारकेश्वर राय ने गोली चलने की घटना से इनकार किया। उन्होंने लड़कों में आपस में मारपीट हो गई थी, जिसकी जांच चल रही थी। वहीं सीओ सगड़ी ने इस तरह की किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया।
विज्ञापन