फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fifty thousand rupees looted from customer service center operator, second case in two months

Azamgarh News: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से पचास हजार लूटे, दो महीने में दूसरा मामला

Wed, 03 Sep 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fifty thousand rupees looted from customer service center operator, second case in two months
मेहनाजपुर। थाना क्षेत्र में लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दो महीने के अंदर एक ही स्थान पर दूसरी बार लूट की है। दरियापुर नेवादा गांव निवासी शाह आलम, जो मेहनाजपुर बाजार में पंजाब नेशनल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। सोमवार देर रात तीन नकाबपोश बदमाशों असलहे के बल पर उनसे 50 हजार नकद समेत अन्य उपकरण लूटकर भाग गए।
विज्ञापन

शाह आलम रोज की तरह सोमवार की रात करीब 9 बजे केंद्र बंद कर लैपटॉप, डिवाइस और दिनभर का कलेक्शन बैग में रखकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कूबा पीजी कॉलेज की बाउंड्री के पास पहुंचे, वहां घात लगाए बैठे तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। शाह आलम ने बाइक से भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक बंद हो गई। तभी बदमाशों ने दौड़कर पकड़ लिया और असलहा सटाकर थप्पड़ मारते हुए करीब पचास हजार नकदी, लैपटॉप, तीन बायोमैट्रिक डिवाइस और मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सिधौना की ओर भाग गए। सूचना पर मेहनाजपुर पुलिस, क्षेत्राधिकारी लालगंज, एसपी सिटी और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। दो माह पहले भी इसी स्थान पर इसी ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मचारियों से लूट हुई थी। जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed