फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fertilizer arrived in Sadhan Cooperative Society Kharchipur after 12 years

Azamgarh News: साधन सहकारी समिति निकासीपुर में 12 वर्षों बाद आई खाद

Sun, 19 Nov 2023 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer arrived in Sadhan Cooperative Society Kharchipur after 12 years
विकासखंड मार्टीनगंज की साधन सहकारी समिति निकासीपुर में 12 वर्षों बाद खाद उपलब्ध होने पर क्षेत्र में किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर है। वर्तमान में 300 बोरी डीएपी समिति पर पहुंची है। वैसे क्षेत्र के किसानों के लिए यह पर्याप्त नहीं है। सरपंच अमित कुमार सिंह का कहना था कि दो दिनों बाद फिर 300 बोरी और डीएपी किसानों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। किसान वीरेंद्र यादव, राजबहादुर यादव, उमेश सिंह, आनंद सिंह, राजेंद्र यादव प्रधान, ज्ञानेंद्र यादव, धर्मराज यादव, बद्रीनाथ, अतुल सिंह ने कहा कि 12 वर्षों से साधन सहकारी समिति निकासीपुर मृत अवस्था में चली गई थी। साधन सहकारी समिति के सचिव उमाशंकर यादव ने कहा कि साधन सहकारी समिति चालू हो गई है। अब खाद बीज सब की उपलब्धता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed