फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fault problem in scorching heat, lights off for 36 hours, people upset

भीषण गर्मी में फॉल्ट की समस्या, 36 घंटे से बत्ती गुल, लोग परेशान

Wed, 27 Apr 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fault problem in scorching heat, lights off for 36 hours, people upset
आजमगढ़। एक तो अघोषित कटौती तो वहीं फाल्ट से बिजली व्यवस्था को चरमरा कर रख दिया है। शहर में ही 24 से 36 घंटे फॉल्ट खोज कर ठीक करने में लग जा रहा है तो ग्रामीणांचल में क्या हाल होगा यह आसानी से समझा जा सकता है। मंगलवार की सुबह सात बजे से गुल हुई बदरका, दलसिंगार व कुंदीगढ़ मुहल्ले की बिजली बुधवार की शाम सात बजे तक चालू नहीं हो सकी थी। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत व मच्छरों के प्रकोप से लोग बिलबिला कर रतजगा करने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

शहर के बदरका, कुंदीगढ़ व दलसिंगार मुहल्ले की बिजली व्यवस्था मंगलवार की सुबह सात बजे ही प्रभावित हो गई। लाइट अप-डाउन होने के बाद गुल हुई तो फिर चालू ही नहीं नहीं हो सकी। शहर के इस क्षेत्र में वर्तमान में अंडरग्राउंड लाइट की व्यवस्था दुरूस्त चल रही थी लेकिन इसमें भी फाल्ट हो गया। दिन भर की मशक्कत के बाद शाम चार बजे के लगभग किसी तरह लाइन चालू हो सकी लेकिन मात्र एक से डेढ़ घंटे बाद ही फिर बत्ती गुल हो गई। बिजली विभाग के जेई देर रात तक यह कहते रहे कि काम हो रहा है और एकाध घंटे में लाइन चालू हो जाएगी। सुबह तक लाइट न चालू होने पर जब पुन: जेई अकबर अली से बात की गई तो उन्होंने ट्रांसफार्मर जल जाने की बात स्वीकार किया। बुधवार की शाम सात बजे तक जला ट्रांसफार्मर बदल तो दिया गया था लेकिन बत्ती चालू नहीं हो सकी थी। इसके पीछे कारण अंडरग्राउंड लाइन का फाल्ट ठीक न हो पाना बताया गया। फोन करने पर विभागीय अधिकारी जल्द लाइन चालू होने का आश्वासन ही देते नजर आए।
विज्ञापन

पीने के पानी की हो गई किल्लत
आजमगढ़। बदरका तिराहे पर ही नगर पालिका का नलकूप लगा हुआ है। इसी के बगल में स्थापित ट्रांसफार्मर से यह नलकूप चलता है। लाइट न होने से नलकूप भी नहीं चला और लोगों के घरों में पानी की सप्लाई भी नहीं हुई। जिसके चलते लोगों के घरों में पीने के पानी की किल्लत भी हो गई। जिनके घरों के आसपास सरकारी हैंडपंप थे, उनका तो काम चल गया लेकिन कई परिवार डिब्बा वाला पानी खरीद कर पीने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण लाइन बंद थी, जले ट्रांसफार्मर के स्थान पर दूसरा ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया है, इसके साथ ही अंडरग्राउंड के फॉल्ट को भी ठीक करने की कवायद चल रही है। देर शाम तक सप्लाई चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed