फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   father of cricketer Yuvraj Singh will call Chandigarh to Dipankar

क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता को दीपांकर में दिखा युवी, बुलाएंगे चंडीगढ़

Thu, 13 Aug 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
father of cricketer Yuvraj Singh will call Chandigarh to Dipankar
अतरौलिया में दीपांकर को आशीर्वाद देते विधायक डा. संग्राम यादव। - फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया। विकास खंड के लखमीपुर गांव निवासी दीपांकर को मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बनाने का वादा किया है। उनके इस वादे से दीपांकर के सपनों को नया पंख लग गया है। जैसे ही इसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव को हुई वह दीपांकर के घर गए और बधाई देने के साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ के दीपांकर में योगराज को युवराज सिंह जैसे जुनून नजर आया है। क्रिकेट जगत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर देने के बाद वह भारतीय क्रिकेट टीम को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज देने की बात कह चुके हैं। दीपांकर के पिता शशिधर यादव ने बताया कि योगराज सिंह ने कहा कि जिस खेल ने मुझे इतना सम्मान दिया उसके प्रति यही मेरा समर्पण होगा। मैं 11 साल के दीपांकर यादव में युवी देख रहा हूं मुझे उसमें वही जज्बा और जुनून नजर आ रहा है जो युवी में था। अब मैं उसे जल्द चंडीगढ़ लाकर उसको भविष्य के लिए तैयार करूंगा। दीपांकर को युवी जैसा खिलाड़ी बनाऊंगा जिसे इतिहास हमेशा याद रखेगा। शशिधर ने बताया कि पूर्व भारतीय स्पिनर बिशन सिंह बेदी काफी दिनों से दीपांकर के वीडियो योगराज सिंह को भेज रहे थे। बेदी ने उन्हें फोन कर दीपांकर को कोचिंग देने की गुजारिश की जिसे उन्होंने चुनौती की तरह लिया। शशिधर ने बताया कि दीपांकर को बचपन से ही क्रिकेट का जुनून है। बेटे के जुनून को देखते हुए उसे पढ़ने और कोचिंग लेने के लिए बुआ के पास दिल्ली भेज दिया। जहां वह तुलाराम क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट सीखता रहा। इसके बाद वह उसे गांव में ले आए। जहां कोच रघुवेंद्र विश्वकर्मा ने दीपांकर को कोचिंग देना शुरू किया लेकिन उसका चयन भी यूसुफ पठान की कोटा क्रिकेट एकेडमी में हो गया। उसने घर पर खुद अभ्यास करना शुरू कर दिया। पिता उनके वीडियो बनाकर बिशन सिंह बेदी को भेजते रहते थे। वह भी उसे टिप्स देते रहते थे। जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक अतरौलिया डा. संग्राम सिंह यादव उनके घर पहुंचे और बधाई देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed