फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   father misdeed her for two years, then the husband started forcing her into prostitution

UP Crime: पहले पिता ने किया दो सालों तक दुष्कर्म, फिर पति कराने लगा देह व्यापार; गर्भवती होने पर..

Thu, 02 Nov 2023 03:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 02 Nov 2023 03:14 PM IST
सार

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनंजय कुमार मिश्रा के कार्यालय पर बृहस्पतिवार को एक युवती पहुंची। उसने बताया कि वह तरवां थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पिता ने विवाद के बाद उसकी मां को छोड़ दिया है और उसे जबरन अपने पास रखे हुए थे।

विज्ञापन
father misdeed her for two years, then the husband started forcing her into prostitution
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाह रे मनुष्य कितना नीचा गिर सकता है। एक पिता अपनी ही पुत्री के साथ दो सालों तक दुष्कर्म करता रहा। विरोध हुआ तो उसे विवाह के नाम पर दूसरे को बेच दिया और जिसने पति के रुप में उसे खरीद कर लाया वह उससे देह व्यापार कराने लगा। मामला जिले के तरवां थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। गर्भवती होने पर पति छोड़ कर भाग गया तो पिता ने रखने से इंकार कर दिया। परेशान हाल युवती ने अब जिला विधिक सेवा प्राधिकारण में पहुंच कर न्याय की गुहार लगाया। 

विज्ञापन

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनंजय कुमार मिश्रा के कार्यालय पर बृहस्पतिवार को एक युवती पहुंची। उसने बताया कि वह तरवां थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पिता ने विवाद के बाद उसकी मां को छोड़ दिया है और उसे जबरन अपने पास रखे हुए थे। जब वह कक्षा दस में पढ़ रही थी तो उसके पिता उसे कोई दवा खिलाने लगे थे, जिससे वह सुस्त रहने लगी थी। इसके बाद पिता ने उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। दवा के असर के चलते वह विरोध भी नहीं कर पा रही थी। इसके साथ ही उसे गर्भनिरोधक दवा भी वे खिलाते थे। दो सालों तक पिता ने ही शारीरिक शोषण किया। इसी दौरान ग्रामीणों को इस बात की जानकारी हो गई तो उन्होंने पिता को काफी मारा-पीटा। इसके बाद पिता ने दिसंबर 2022 में उसका विवाह गाजीपुर जिले के रहने वाले विपिन यादव के साथ कर दिया। कहने को तो शादी हुई थी लेकिन पति विपिन उसे हमेशा इधर उधर ले जाकर देह व्यापार करा रहा था। जिससे वह गर्भवती हो गई तो उसने गर्भ निरोधक दवा खिला दिया। जिससे ब्लीडिंग होने पर जब वह अस्पताल पहुंची तो नर्स ने बताया कि दवा से ब्लीडिंग जरूर हो गई, लेकिन  गर्भपात नहीं हुआ है। इसके बाद पति ने मेरे पिता को फोन कर सारी बात बता दिया और शादी के वक्त दिया गया ढाई लाख रुपये मेरे पिता से मांगने लगा, जिसे देने से पिता ने इंकार कर दिया। इसके बाद पति विपिन मुझ़े रायपुर बाजार में छोड़ कर चला गया। किसी तरह वह पिता के घर पहुंची तो पिता ने भी साथ रखने से इंकार कर दिया। पिता व पति द्वारा शारीरिक शोषण की शिकार युवती ने अब सचिव विधिक सेवा प्राधिकारण को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाया। सचिव ने स्वत: प्रकरण को संज्ञान में लिया और युवती को महिला थाना प्रभारी के सुपुर्द करते हुए एसओ तरवां को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सूचना पर पिता व पति द्वारा शारीरिक शोषण की शिकार युवती को अपने साथ थाने ले जा रही हूं। उच्चाधिकारियों को इस बाबत जरूरी सूचना दे दी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई संपादित करायी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नीतू मिश्रा, थानाध्यक्ष, महिला थाना आजगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed