फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Father dies due to snake bite, son admitted to hospital

Azamgarh News: सांप के काटने से पिता की मौत, बेटा हॉस्पिटल में भर्ती

Sat, 06 Jul 2024 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Father dies due to snake bite, son admitted to hospital
अंबारी। पवई थाना क्षेत्र के ओरिल में गांव में बृहस्पतिवार की रात सांप काटने से पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। इस घटना से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। ओरिल गांव निवासी राजेश यादव (42) को बीती रात लगभग 12:30 बजे सोते समय सांप ने काट लिया। झटकने पर सांप बगल में सो रहे बेटे आयुष (13) की पीठ पर जा गिरा। इस दौरान उसे भी काट लिया। ग्रामीण दोनों लोगों को इलाज के लिए शाहगंज जौनपुर के निजी अस्पताल ले गए। वहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। रात में ही दोनों लोगों को फूलपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार की सुबह 10 बजे राजेश यादव की मौत हो गई। जबकि बेटा आयुष अभी भी अस्पताल में भर्ती है। पत्नी रीना सहित बच्चे का रो-रोकर बेहाल हैं। राजेश यादव पत्नी के अलावा अपने पीछे दो बेटे आयुष 13, पीयूष 4 और एक बेटी सुंदरी (6 माह) छोड़ गए हैं। घटना की सूचना पर पवई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed