फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fast growing economy in spite of adverse conditions

Azamgarh: विषम परिस्थितियों के बाद भी तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था, PM Modi को भेजे गए अभिनंदन पत्र

Wed, 28 Sep 2022 07:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 28 Sep 2022 07:03 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा गरीबों, शोषितों, वंचितों व किसानों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कोरोना काल में विषम परिस्थितियों के बावजूद भी देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। इससे भारत का सम्मान बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Fast growing economy in spite of adverse conditions
अर्थव्यवस्था - फोटो : PTI

विस्तार

दो अक्तूबर तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को शुभकामना व अभिनन्दन पत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामना व अभिनन्दन पत्र भेजे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा गरीबों, शोषितों, वंचितों व किसानों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना काल में विषम परिस्थितियों के बावजूद भी देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। इससे भारत का सम्मान बढ़ रहा है। ऐसे में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक अभियान चलाकर लाभार्थियों से संपर्क स्थापित कर लाभार्थियों द्वारा प्रधानमंत्री को शुभकामना एवं अभिनन्दन पत्र भेजने का कार्य किया है।
विज्ञापन

देशवासी प्रधानमंत्री की योजनाओं, कार्यों, नीतियों से प्रसन्न हैं। वह नरेंद्र मोदी को 2024 में फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित हैं। अखिलेश मिश्रा गुड्डू, सतेन्द्र राय, अरविंद जायसवाल, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, मंजू सरोज, वन्दना सिंह, हरेंद्र सिंह, जयनाथ सिंह, देवेन्द्र सिंह, सचिदानंद सिंह आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने सभी बूथों पर लाभार्थियों से संपर्क कर शुभकामना व अभिनन्दन पत्र एकत्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed