फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers will learn the tricks of natural farming, 22 clusters formed

Azamgarh News: किसान सीखेंगे प्राकृतिक खेती के गुर, 22 क्लस्टर बने

Mon, 28 Apr 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers will learn the tricks of natural farming, 22 clusters formed
आजमगढ़। जिले के किसानों को प्राकृतिक विधि से खेती करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सात ब्लॉकों में 22 क्लस्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक क्लस्टर 50 हेक्टेयर का है, इसमें कम से कम 125 किसान होंगे।
विज्ञापन

कम लागत में अधिक उत्पादन दिलाकर किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सरकार हर कदम उठा रही है। राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन के अंतर्गत जिले के किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग की तरफ से इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। विकास खंड सठियांव, अजमतगढ़, अहरौला, हरैया, अतरौलिया, महाराजगंज और फूलपुर में किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण देने के लिए 22 क्लस्टर बनाए गए हैं। हर क्लस्टर 50 हेक्टेयर का बनाया गया है जिसमें कम से कम 125 किसान होंगे। प्राकृतिक खेती में उर्वरक या कीटनाशक का उपयोग नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीज, खाद, जैव कीटनाशक को खेत पर ही तैयार किया जाता है। इसमें गो वंश का महत्व होता है। देसी गाय के गोमूत्र से किसानों को बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, दशपर्णी बनाने की विधि बताई जाएगी।
प्राकृतिक खेती से खेत की मिट्टी बीमार नहीं होती और उपज भी बढि़या होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed