फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers will be able to double their income by adopting agricultural diversification

कृषि विविधीकरण अपनाकर अपनी आय दोगुनी कर सकेंगे किसान

Wed, 13 Jan 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers will be able to double their income by adopting agricultural diversification
तहबरपुर में आयोजित किसान गोष्ठी में सम्मानित किसान। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। किसान कल्याण मिशन के तहत जिले के नौ ब्लॉकों में कृषि मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को जानकारी दी गई कि कृषि विविधीकरण को अपनाकर किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। कृषि उत्पादों को सही बाजार मिले और किसानों की आय में अभिवृद्धि हो, इस पर काम करने की आवश्यकता है। किसान कल्याण मिशन से किसानों के जीवन में परिवर्तन आएगा।
विज्ञापन

विकास खंड तहबरपुर में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त कृषि निदेशक आजमगढ मंडल ने किसानो की आय दोगुनी किए जाने की बात कही। उन्होंने कृषि विभाग द्वारा कृषक हित में चलाई जा रही योजना जैसे पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, कृषि यंत्रीकरण, प्रमाणित बीज वितरण, पीएम कुसुम योजना, आत्मा योजना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए जनपद में कृषि निवेशो की उपलब्धता की जानकारी दी गई। कृषि के संवर्गीय विभागों द्वारा अपने स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रतिभागी कृषकों को दी गई। विकास खंड सठियॉव में डा. उमेश कुमार गुप्ता उप कृषि निदेशक द्वारा विभागीय योजनाओं तथा प्रदत्त अनुदान, कृषि निवेशों की उपलब्धता की जानकारी दी। डा. केएम सिंह द्वारा जैविक/प्राकृतिक खेती एवं समसामयिक विषयों पर कृषकों के साथ अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मण मौर्य ने भी किसानों को कई जानकारियां दी। वहीं यंत्रीकरण/वर्मीकंपोस्ट/पीएम किसान सम्मान निधि के 20 कृषकों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 430 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमे महिला कृषकों की संख्या 210 से अधिक रही। अन्य विभागीय अधिकारियों में संगम सिंह भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा विकास खंड मुहम्मदपुर, डा. रामकेवल यादव सलाहकार द्वारा विकासखंड पवई में प्रतिभाग करते हुए कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed