फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers thundered after stopping dam water

बांध बना ताल का पानी रोकने पर गरजे किसान

Tue, 08 Sep 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers thundered after stopping dam water
सगड़ी तहसील में तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र उपाध्याय को अपनी मागों का ज्ञापन सौंपते ग्रामीण । - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। बैजाबारी सहित दर्जनों गांव के लोगों ने दबंगों पर ताल पर जबरदस्ती बांध बांधकर पानी रोके जाने के विरोध में तहसील परिसर में नारेबाजी की। तहसीलदार को पत्रक देकर तत्काल बंधा खुलवाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल बंधा नहीं खुलवाया गया तो हम धरना और प्रदर्शन करने पर विवश होंगे।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम देवरिया, बघावर, ओढरा, सलेमपुर, सेठाकोली, बैजाबारी के सिवान स्थित ताल पर दबंगों ने बंधा बांधकर पानी के बहाव को रोक दिया गया है। इससे पूरे सिवान में पानी भर गया है। इसके चलते सैकड़ों एकड़ धान की फसलें पूरी तरह से जलमग्न हैं। महीनों से जलमग्न होने के कारण फसलें पूरी तरह से बर्बाद होने की कगार पर हैं। कई बार प्रार्थना पत्र देकर बंधे को कटवाने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार को काफी संख्या में गांव के लोग एकत्रित हुए। सगड़ी तहसील परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की और तहसीलदार को पत्र लेकर तत्काल बंधा खुलवाने की मांग की। इस मौके पर बब्बन राय, शेषनाथ, अभिमन्यु पांडेय, हरिनरायन यादव प्रधान, रजनीश, झिनकू पटेल, रामदरश पटेल, मोहन यादव, शिवप्रसाद मिश्रा, उमेश गौड़, राधेकान्त, आकाश, अंगद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed