फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers protest over Ghatauli and sugarcane slip

घटतौली और गन्ना पर्ची को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 06 Feb 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest over Ghatauli and sugarcane slip
अहिरौला गन्ना क्रय केंद्र पर अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : AZAMGARH
अहरौला। क्रय केंद्र पर गुरुवार को कई गांवों के दो दर्जन से अधिककिसानों ने घटतौली, गन्ना पर्ची की समस्या और गन्ना की ढुलाई न होने से नाराज होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि अगर तीन दिन में उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह लोग गन्ने की होली जलाएंगे।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि अहरौला गन्ना क्रय केंद्र पर लगभग सौ ट्राली से ज्यादा गन्ना डंप पड़ा सूख रहा है। जिसकी ढुलाई होना अति आवश्यक है। गन्ना माफिया भी सक्रिय हैं। किसानों को पर्ची समय से नहीं मिल पा रही है हफ्ते भर तक पर्ची वैध रहती है। किसान के हाथों में पहुंचते-पहुंचते उसका समय खत्म हो जा रहा है जिससे किसान काफी परेशान हैं। वही कांटे पर घटतौली भी जोरों पर है। किसानों ने मांग किया कि प्रतिदिन 2000 कुंतल की पर्ची किसानों को दी जाए और हर रोज 2000 कुंतल गन्ने की ढुलाई सुनिश्चित की जाए। जिससे किसानों का गन्ना जल्द से जल्द खरीद किया जाए। किसान कांटे की जलालत देखकर गन्ने को औने पौने दामों पर गन्ना माफियाओं को बेचने पर मजबूर हो जा रहा है। किसानों का कहना है कि जहां गन्ने की छिलाई किराए के आदमियों को बुलाकर करानी पड़ रही है। ऊपर से हफ्तों ट्राली का किराया क्रय केंद्र पर खड़ी कर देना पड़ रहा है। केंद्र पर गन्ना लदे खड़े-खड़े गन्ना सूख रहा है। हर साल किसान इसी समस्या से गुजरते हैं लेकिन प्रशासन इस पर जरा भी ध्यान नहीं देता और समस्या ज्यों की त्यों किसानों के लिए गले की हड्डी बनी रहती है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर तीन दिन के अंदर अहरौला गन्ना क्रय केंद्र की समस्या सठियांव चीनी मिल के उच्चधिकारी, जिला प्रशासन व अन्य अधिकारियों के द्वारा दूर नहीं किया जाता है तो चौथे दिन युधिष्ठिरपट्टी तिराहे पर किसान गन्ने की होली जलाकर सडक़ पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य त्रिलोकीनाथ, जिला पंचायत सदस्य हरिकेश यादव, बेचन सिंह, शक्ति सिंह, श्रीनाथ यादव, महेंद्र प्रधान, फूलबदन यादव प्रधान, हरिशंकर यादव, संतोष चौबे, सूर्यकुमार यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed