फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers gave updates

किसानों को दीं नई जानकारियां

Fri, 20 Mar 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 20 Mar 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
 Farmers gave updates
सिधारी स्थित होमगार्ड्स परेड ग्राउंड में गुरुवार को कृषि विभाग की तरफ से तीन दिवसीय एग्रो क्लाइमेटिक जोन स्तरीय मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


शुभारंभ जिलाधिकारी  सुहास एलवाई, जिलाध्यक्ष सपा हवलदार यादव और राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष राम दुलार और जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान काफी संख्या में किसानों ने कृषि  संबंधित जानकारी हासिल की।

तीन दिवसीय इस कृषि मेले में पहले दिन जुटे विशेषज्ञों ने किसानों को नवीनतम जानकारियां उपलब्ध कराने के साथ ही सरकार द्वारा किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।
विज्ञापन


 इस दौरान युवा गीतकार वीरेंद्र भारती ने स्वागत गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राज्यमंत्री रामदुलार राजभर ने कहा कि किसान नई-नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त करें इसी उद्देश्य से मेले का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का भी आह्वान किया। प्रभारी मंडलायुक्त और जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने अधिकारियों से कहा कि वे किसानों की समस्याओं का तत्काल निदान करने का प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से हुई क्षति की क्षतिपूर्ति जिले को प्राप्त हो चुकी है, जो एक सप्ताह में किसानों के खाते में पहुंच जाएगी।

इस दौरान कमला सिंह (तरकस) ने कविता के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। मेले का संचालन भालचंद्र त्रिपाठी ने किया।

 मेले में आए लोगों का उपकृषि निदेशक आरबी सिंह ने आभार जताया। इस दौरान काफी संख्या में किसानों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed