यूपी: किसान की धारदार हथियार से हत्या, सड़क किनारे मिली लाश, गहरे जख्म और खून से लथपथ शरीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक किसान की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने रोड को चक्का जाम कर दिया। पीड़ित हत्यारों की गिरफ्तार की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, मृतक राकेश कुमार सिंह(40) पुत्र राजबहादुर सिंह दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव का रहने वाला है। जिसकी धारदार हथियार से हत्या की गई है। उनका शव गुरुवार सुबह मार्टीनगंज-दीदारगंज रोड पर कोटियापुरा गांव के पास सड़क के किनारे मिला।
उसके शरीर पर कई जगह जख्मों के निशान मिले हैं, जिनसे लग रहा है उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। शरीर से खून बह रहा था, जिस कारण शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। मृतक ग्राम प्रधान हेमलता सिंह के परिवार से संबंध रखता है, इस वजह से मर्डर मिस्ट्री और गहरा गई है।
ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास मौजूद घटनास्थल का मुआयन किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौजूद घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की है।
वहीं, परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जैगहा मोड़ पर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस उन्हें समझाने की कोशिश कर रही है। पूछताछ के लिए एक को हिरासत में भी लिया है। सूचना पर एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे और ग्रामीणों को समझा रहे थे।