{"_id":"626a388fdbe4a164a7645d3f","slug":"fake-information-about-molestation-in-azamgarh-police-filed-case-against-caller","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: छेड़खानी की फर्जी सूचना देना पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: छेड़खानी की फर्जी सूचना देना पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 28 Apr 2022 12:17 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:17 PM IST
सार
डायल 112, एंबुलेंस 108 और जीयनपुर पुलिस को प्रतिदिन फर्जी सूचना देने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के टीमलपट्टी गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा बार-बार डायल 112, एंबुलेंस 108 और जीयनपुर पुलिस के सीयूजी नंबर पर कॉल कर फर्जी सूचना दी जा रही थी। इस मामले में जीयनपुर पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
जीयनपुर थाने पर तैनात एसआई छुन्ना सिंह बीट नंबर 3 के प्रभारी हैं। टिमलपट्टी गांव निवासी हरि हिंद के मोबाइल से 112 नंबर डायल पर अपनी पुत्री के साथ छेड़खानी की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पीआरबी 1047 गई। लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। जांच में पता चला कि उक्त कॉलर प्रतिदिन 112 और 108 नंबर पर कॉल कर झूठी सूचना दे रहा है। जबकि पुलिस को मौके पर जांच में ऐसी कोई बात नहीं मिलती।
विज्ञापन
जिससे यह मालूम हुआ कि उक्त युवक द्वारा पुलिस को परेशान करने की नियत से बार-बार ऐसा किया जा रहा है। इस पर कॉलर के विरुद्ध फर्जी सूचना देने पर जीयनपुर थाने में एसआई छुन्ना सिंह ने धारा 182 व 505 (1/बी) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। वहीं कॉलर की सीडीआर निकाली जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन