फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fake information about molestation in azamgarh police filed case against caller

आजमगढ़: छेड़खानी की फर्जी सूचना देना पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 28 Apr 2022 12:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 28 Apr 2022 12:17 PM IST
सार

डायल 112, एंबुलेंस 108 और जीयनपुर पुलिस को प्रतिदिन फर्जी सूचना देने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Fake information about molestation in azamgarh police filed  case against caller
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के टीमलपट्टी गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा बार-बार डायल 112, एंबुलेंस 108 और जीयनपुर पुलिस के सीयूजी नंबर पर कॉल कर फर्जी सूचना दी जा रही थी। इस मामले में जीयनपुर पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


जीयनपुर थाने पर तैनात एसआई छुन्ना सिंह बीट नंबर 3 के प्रभारी हैं। टिमलपट्टी गांव निवासी हरि हिंद के मोबाइल से 112 नंबर डायल पर अपनी पुत्री के साथ छेड़खानी की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पीआरबी 1047 गई। लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। जांच में पता चला कि उक्त कॉलर प्रतिदिन 112 और 108 नंबर पर कॉल कर झूठी सूचना दे रहा है। जबकि पुलिस को मौके पर जांच में ऐसी कोई बात नहीं मिलती।
विज्ञापन


जिससे यह मालूम हुआ कि उक्त युवक द्वारा पुलिस को परेशान करने की नियत से बार-बार ऐसा किया जा रहा है। इस पर कॉलर के विरुद्ध फर्जी सूचना देने पर जीयनपुर थाने में एसआई छुन्ना सिंह ने धारा 182 व 505 (1/बी) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। वहीं कॉलर की सीडीआर निकाली जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed