फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fake appointment letter handed over with three lakhs

Azamgarh News: तीन लाख लेकर थमा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र

Mon, 24 Jul 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Fake appointment letter handed over with three lakhs
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने सोमवार को थाने में तहरीर दी कि रोडवेज में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने उससे तीन लाख रुपये लिए और फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। अब रुपये मांगने पर जानमाल की धमकी दे रहा है। गंभीरपुर थाना के असाउर टीकर गांव निवासी जय प्रकाश ने आरोप लगाया कि कटवा गहजी गांव निवासी मनोज जुलाई 2022 में उसके घर आया। बेटे रविकांत को परिवहन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये लिया और फिर साथ लेकर लखनऊ भी गया। जहां कुछ कागजी कवायद की। इसके बाद फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। जिसे लेकर पुत्र ज्वाइन करने पहुंचा तो उसके फर्जी होने की जानकारी हुई। इसके बाद से ही मनोज से पैसा वापस करने की मांग की जा रही है। पहले तो वह आज-कल की बात कह कर टालता रहा। अब पैसा मांगने पर जानमाल की धमकी दे रहा है। तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed