फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fair of Pushpanagar and Mehnagar tomorrow, Virat Dangal will be organized

पुष्पनगर और मेंहनगर का मेला कल, होगा विराट दंगल का आयोजन

Sat, 12 Oct 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fair of Pushpanagar and Mehnagar tomorrow, Virat Dangal will be organized
मेहनगर/अंबारी। पुष्पनगर और मेहनगर कस्बे में रविवार को लगने वाले मेले की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मेले के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी सर्तक है। मेहनगर और में मेले के दौरान विराट दंगल का आयोजन होगा।
विज्ञापन

मेहनगर कस्बे के लखरांव पोखरा में शारदीय नवरात्र के बाद पूर्णिमा को लगने वाले मेले की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। मेले में एक दर्जन मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। यही नहीं मेले में रामलीला कमेटी और व्यापार मण्डल की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दंगल का आयोजन किया गया है। जिसमें जिला के अलावा बाहर से कई पहलवान आएंगे। मेलेे को लेकर नगर पंचायत मेला परिसर में साफ-सफाई करा दी गई है। साथ ही पानी की व्यवस्था के लिए जगह-जगह पानी के टैंकर लगा रहा है। मेले में रावण की आदम कद की प्रतिमा लगाई गई है। जिसका दहन रामलीला मैदान में मर्यादा पुरुषोत्तम राम दहन किया जाएगा। रामलीला कमेटी द्वारा राम राज्य और भरत मिलाप का मंचन अगले दिन किया जाएगा। इसी क्रम में दीदारगंज क्षेत्र के पुष्पनगर में 13 और 14 अक्तूबर को मेला लगेगा। 14 को दंगल का आयोजन होगा। थानाध्यक्ष दीदारगंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। साथ ही अग्नि शमन दस्ता भी मौजूद रहेगा। देर शाम थानाध्यक्ष ने मेला समिति के अध्यक्ष सुमंत सिंह के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed