फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fair at Rani Ki Sarai today, change in traffic

Azamgarh News: रानी की सराय में मेला आज, आवागमन में परिवर्तन

Wed, 25 Oct 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Fair at Rani Ki Sarai today, change in traffic
रानी की सराय। कस्बा में मेला आयोजन को लेकर पुलिस ने मेला से दो दिन पूर्व ही वाहनों के आवागमन में परिवर्तन कर दिया है। वहीं दूसरी ओर मेले में स्थापित मां की प्रतिमाओं के पट खोल दिए गए हैं। मां के दर्शन को लोगों की भारी भीड़ उमड रही है।
विज्ञापन

बता दें कि रानी की सराय बाजार आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित है। जिसकी वजह से वाहनों का आवागमन निरंतर होते रहता है। विजयादशमी मेले में आसपास के क्षेत्रीय लोगों की काफी भीड़ उमड़ती है। वहीं इस मार्ग से होकर गोरखपुर, वाराणसी, जौनपुर, इलाहाबाद, मऊ, लखनऊ, कानपुर, लालगंज, देवगांव, गाजीपुर सहित अन्य प्रमुख स्थानों के लिए सरकारी और प्राइवेट वाहनों का संचालन होता है। मेले में जाम न लगे इसे देखते हुए वाहनों के मार्ग परिवर्तन किए गए हैं। रानी की सराय थानाध्यक्ष शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि बाजार में विजयादशमी के मेले से दो दिन पूर्व ही बड़े वाहनों के कस्बा में आगमन पर रोक लगा दिया गया था। आजमगढ़ से आने वाले बड़े वाहनों को सेमरहा अंडरपास से हाईवे से होते वाराणसी के लिए रवाना कर दिया जा रहा है। वहीं वाराणसी जौनपुर, इलाहाबाद से आने वाले बडे वाहन हाईवे से होते हुए सेमरहा अंडरपास से होते हुए जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं। जबकि लखनऊ से आने वाले बड़े वाहन फरिहां से निजामाबाद एआरटीओ कार्यालय से होते हुए आजमगढ़ पहुंच रहे हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि मेले के दौरान बाजार में दो पहिया वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed