{"_id":"60f5b1c18ebc3e7357713a1c","slug":"facility-to-file-itr-in-post-office-azamgarh-news-vns6013612175","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर में मिलेगी आईटीआर फाइल करने की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर में मिलेगी आईटीआर फाइल करने की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। आयकर रिटर्न दाखिल करना अब और आसान हो गया है। आप अपने नजदीकी डाकघर में भी आईटीआर भर सकते हैं। भारतीय डाक विभाग ने करदाताओं की सुविधा के लिए यह नई सेवा शुरू की है। डाक विभाग अपने कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) काउंटरों पर आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने का विकल्प दे रहा है, जो जिलेभर के हजारों वेतनभोगी करदाताओं के लिए अच्छी खबर है।
प्रवर डाक अधीक्षक ने बताया कि डाकघर के सीएससी काउंटर नागरिकों के लिए डाक, बैंकिंग और बीमा सेवाओं जैसी कई वित्तीय सेवाओं का लाभ उठाने के लिए सिंगल रिच पॉइंट (एकल बिंदु स्रोत) के रूप में काम करते हैं। इसके साथ ही लोग सीएससी काउंटरों के माध्यम से कई अन्य सरकारी लाभ और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सरकार स्थानीय डाकघर में स्थित इन सीएससी केंद्रों के माध्यम से लोगों को कई अन्य ई-सेवाएं भी प्रदान करती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोग डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत मिलने वाले फायदे का लाभ उठा सकें। अब आयकर रिटर्न भरने की नई सुविधा शुरू होने से छोटे कस्बे और गांव में रह रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
आसानी से भर पाएंगे रिटर्न
आजमगढ़। अब तक अधिकांश लोग आयकर रिटर्न भरने के लिए कर विशेषज्ञ या सीए की मदद लेते हैं। हालांकि, गांवों और कस्बे में सीए या कर विशेषज्ञों की मदद आसानी से नहीं मिल पाती है। बहुत सारे लोग खुद भी ऑनलाइन आईटीआर भर लेते हैं, लेकिन उसमें टैक्स से जुड़ी तकनीकी खामियों का डर बना रहता है। ऐसे में छोटे शहरों के लोगों के लिए आईटीआर फाइल करना किसी मुश्किल काम से कम नहीं। डाकघर में नई सेवा शुरू होने से उनको बड़ी सहूलियत मिलेगी। वो आसानी से अपना रिटर्न भर पाएंगे।
विज्ञापन
डाक विभाग द्वारा स्थापित की गई कामन सर्विस सेंटर में आयकर रिटर्न भरने की सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे लोगों को इधर-उधर जाने की जरूरत नहीं है। - योगेंद्र मौर्य, प्रवर डाक अधीक्षक, प्रधान डाकघर आजमगढ़।