{"_id":"62434bf201631319ff6dcdb6","slug":"expressway-automatic-challan-at-high-speed-azamgarh-news-vns64562402","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे : तेज रफ्तार पर आटोमेटिक चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे : तेज रफ्तार पर आटोमेटिक चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को सजाने संवारने का कार्य शुरू हो चुका है। यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार का कार्य शुरू हो चुका है। वहीं एक्सप्रेस-वे पर चलने वाले वाहनों की गति पर लगाम लगाने के लिए हर एक किमी पर कैमरा लगाया जा रहा है। अगर किसी वाहन की गति निर्धारित दर से अधिक हुई तो उसका आटोमेटिक चालान कटेगा। लखनऊ से जनपद होते हुए गाजीपुर तक जाने वाले 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस पर वाहनों का आवागमन तो शुरू हो चुका है लेकिन अभी तक यात्री सुविधाओं की इस पर कोई व्यवस्था नहीं है। लेकिन अब यूपीडा की ओर से इस यात्री सुविधाओं का विस्तार शुरू कर दिया गया है। जनपद में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 84 किमी है। लेकिन अभी तक 84 किमी में कहीं भी न तो यात्रियों के विश्राम की व्यवस्था है और ना ही पेट्रोल पंप की। लेकिन अब यूपीडा द्वारा किशुनदासपुर में पेट्रोल पंप के साथ ही यात्रियों के विश्राम करने और उनके नाश्ते के साथ गाड़ियों के लिए हवा पानी की व्यवस्था की जा रही है। ताकि इस पर यात्रा करने वाले लोग कुछ देर के लिए रूककर आराम कर सके और अपनी गाड़ी में तेल पानी की व्यवस्था कर सकें। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसका मुख्य कारण गाड़ियों की ओवर स्पीड है। जिसे देखते हुए यूपीडा की ओर से इस पर लगाम लगाने की व्यवस्था भी की जा रही है। यूपीडा द्वारा गाड़ियों की स्पीड पर लगाम लगाने के लिए हर एक किमी पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आपके द्वारा निर्धारित गति से अधिक गति से वाहन चलाया गया तो आनलाइन चालान कट जाएगा। इसके लिए फाइबर आप्टिकल केबिल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
जनपद से एक्सप्रेस-वे को जोड़ने का कार्य अंतिम दौर में
आजमगढ़। जनपद में तीन जगहों से एक्सप्रेस-वे में प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। इसमें से एक स्थान फूलपुर तहसील के फुलवरिया, दूसरा सगड़ी तहसील के सेहदा और तीसरा सदर तहसील के सठियांव में है। इनका कार्य भी अंतिम दौर में पहुंच चुका है। जिसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
ट्वायलेट बनाने का कार्य पूरा
आजमगढ़। यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए यूपीडा की ओर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्वायलेट ब्लाक का निर्माण कराया जा रहा था। जो अब पूरा हो चुका है। यात्रियों के लिए 266 किमी, 228 किमी और 197 किमी पर ट्वायलेट ब्लाक का निर्माण कराया जा चुका है।
विज्ञापन
यूपीड के एई रविंद्र सिंह ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर यात्री सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए फाइबर आप्टिकल केबिल बिछाने का कार्य किया जा रहा है। हर एक किमी पर कैमरा लगाए जाएंगे। किशुनदासपुर में पेट्रोलपंप का निर्माण कराया जाएगा। ट्वायलेट ब्लाक का निर्माण किया जा रहा था जो पूरा हो चुका है।