फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Excess amount recovered from students, not deposited

छात्रों से वसूली अधिक रकम, नहीं किया जमा

Wed, 27 Oct 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Excess amount recovered from students, not deposited
नगर के प्रतिष्ठित शिब्ली नेशनल इंटर कालेज में घोटाले का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत में हुई जांच में मामले की पुष्टि होने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व ने मामले में डीआईओएस को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

नगर के शिब्ली नेशनल इंटर कालेज में कक्षा छह से 12 तक के छात्रों को अंग्रेजी माध्यम से भी शिक्षा दी जाती है। इन छात्रों से तत्कालीन प्रधानाचार्य द्वारा अधिक फीस की वसूली गई। इस फीस की वसूली करने के बाद प्रधानाचार्य द्वारा उसे न तो कोष में जमा किया गया और न ही अभिलेखों में दर्ज किया गया। जानकारी होने पर किसी ने इसकी शिकायत कर दी। इस शिकायत की जांच के लिए डीएम की ओर से कमेटी का गठन किया गया। कमेटी द्वारा की गई जांच में इस बात की पुष्टि हुई। पुष्टि होने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व ने जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा को पत्र भेजकर संबंधित के विरुद्घ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही एक सप्ताह में कृत कार्रवाई से अवगत कराने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed